ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत, बरेली मण्डल (उ0प्र0)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ललौरीखेड़ा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 विनय कुमार गंगवार जी के नेतृत्व में राजकीय इंटर कालेज पौेटाकला ,पीलीभीत में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्विनी गुप्ता जी द्वारा किया गया, जिसमे "RBSK MEDICAL TEAM A और B द्वारा उपस्थित छात्रों एवम छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया " ,चिन्हित बीमार बच्चों को चिकित्सकीय लाभ प्रदान किया गया और गंभीर बीमार बच्चो को स्वास्थ्य केंद्र पर संदर्भित किया गया , ANM नीलो बी एवम पिंकी जी द्वारा बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच करवाई गई, सभी छात्रों एवम छात्राओं को RKSK के जिला कोऑर्डिनेटर अफसार जी एवम ब्लॉक अर्श काउंसलर प्रेमलता सक्सेना जी द्वारा एनीमिया एवम किशोरावस्था में होने वाली अन्य बीमारियों एवम तम्बाकू और अन्य मादक पदार्थो से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया , सभी छात्र एवम छात्राओं को IFA टेबलेट से होने लाभ की जानकारी दी गयी एवम पोषण की महत्ता के बारे में समझाया गया। इसके पश्चात BCPM धर्मपाल जी द्वारा प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया जिसके पश्चात विजेता हुए छात्रों / छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में पौटा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ0 अजय सक्सेना जी और समस्त स्टाफ ने पूर्ण सहयोग किया।

No comments:
Post a Comment