कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल, बहराइच (उ0प्र0)। नगर में बिजली बिलों के बकायादारों के विविकं धड़ल्ले से कनेक्शन काट रही है। इसमें नियमों को ताक पर रखकर कार्रवाई जारी है। जबकि विद्युत अधिनियम की धारा के तहत कोई भी कनेक्शन काटने से १५ दिन पूर्व संबंधित को नोटिस जारी करने का प्रावधान है। जबकि आज तक ऐसे नोटिस किसी भी घरेलू उपभोक्ता को जारी नहीं किए। नियम यह भी है कि कनेक्शन काटने के दौरान घर के किसी व्यस्क सदस्य को इसकी सूचना दी जाए। लेकिन कनेक्शन काटने की जानकारी तक संंबंधित उपभोक्ता को नहीं दी जा रही है। बकाया वसूली को लेकर 24 अगस्त को विविकं बकायादारों के कनेक्शन काट रही है। और नियमों के इस तरह जाकर कार्रवाई करने से लगातार विवाद की स्थिति भी बन रही है।
बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर नियमों की अवेहलना कर विविकं दादागिरी कर रही है। खुद पर विविकं कोई नियम मानने को तैयार नहीं, जबकि उपभोक्ताओं पर सारे नियम कायदे लाद दिए हैं। मोहम्मद हस्सान ने बताया कि उपभोक्ताओं को गलत बिल जारी करने के सिलसिला पर लगाम नहीं लग पा रही है। सैकड़ों उपभोक्ता बिल सुधार के लिए हर माह विविकं के चक्कर काट रहें है।

No comments:
Post a Comment