अतुल गौतम (NNi Coverage मण्डल ब्यूरो)
झांसी, उ0प्र0। अवैध बालू खनन करते हुऐ पुलिस ने मऊरानीपुर गुरसरांय मार्ग के ग्राम रेवन दुगारा के मध्य से 10 चक्का ट्राला जिसका नंबर UP 93 AT 8453 को ओवर लोड अवैध बालू भरे हुए पकड़ा पुलिस द्वारा वाहन चालक बृजेश से गाड़ी के प्रपत्र मांगे जो चालक द्वारा गाड़ी व बालू के प्रपत्र नही दिखा सका।पुलिस ने बालू से भरे ओवर लोड ट्राला को अपने कब्जे में ले लिया है पुलिस द्वारा पूछने पर चालक ने बताया कि ये बालू हम धवाकर घाट की नदी से भर कर ला रहे थे और उरई की तरफ जा रहे थे आगे चालक ने बताया कि उक्त बालू सत्ताधारी नेता की है।देखना अब ये है की पुलिस द्वारा क्या करवाई की जाती है या योगी जी द्वारा अवैध बालू खनन के रोके जाने के खिलाफ दिए आदेश हवा हवाई होते है।

No comments:
Post a Comment