Sunday, August 25, 2019

देवी स्थान मंदिर पर मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास/पीलीभीत (बरेली मण्डल, उ0प्र0)। तहसील कलीनगर के नवदिया रोड स्थित देवी स्थान मंदिर पर जन्माष्टमी का महोत्सव मनाया गया, काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, यहां पर हर वर्ष की भांति इस बर्ष भी जन्माष्टमी का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया है, रात्रि 12:00 बजे तक श्रद्धालु खूब जमकर भजन कीर्तन गाते रहे, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण का भोग लगाया गया, कार्यक्रम में मौजूद मनोज मिश्रा एडवोकेट, वेद प्रकाश शर्मा( अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा) तहसील कलीनगर, महंत ईश्वर दयाल, रक्षा मिश्रा, आलोक शर्मा, अर्चना मिश्रा सुषमा शर्मा, प्रदीप शर्मा, आशीष शर्मा आदि भक्तजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment