अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विशेश्वरगंज के अंतर्गत ग्रामसभा सेमरौना मे कैंप लगाकर उज्जवला विस्तार योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सभा प्रधान प्रतिनिधि आज्ञाराम तिवारी ने किया तथा संचालन मंडल महामंत्री राज कुमार शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक को आमंत्रित किया इस मौके पर तमाम पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन देकर उसके बारे में चर्चा परिचर्चा की गई , मुख्य अतिथि सच्चिदानंद पाठक ने अपने वक्तव्य में उपस्थित महिलाओं एवं जन समूह को संबोधिर करते हुए कहा कि गैस का दुरुपयोग ना करें एवं धुँआ रहित बनाने में सरकार की योजना और सराहनीय पहल को क्रियान्वित करने में सहयोग करें। पात्र महिलाओं में वंदना तिवारी गीता देवी दुखदा सावित्री नगीना गुड़िया ननकना विमला रंजना मौर्या आदि निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया, इस अवसर पर धनलाल पाण्डेय घनश्याम तिवारी वृजनाथ पाण्डेय विपिन तिवारी राम भवन तिवारी असगर अली संतोष मिश्रा साबिर अली आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment