Friday, August 23, 2019

वर्षा होने को लेकर शिवमंदिर ओड़ाझार पर पांच कुण्डीय यज्ञ

ब्रह्मपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत, उ9प्र0)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के शिवमंदिर ओड़ाझार पर बुधवार को बर्षा न होने को लेकर पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कराया गया,जिसमें बरुण देव व भगवान शिव की विशेष आहुतियां देकर आवाहन किया गया,साथ ही साथ गायत्री मंत्रो की भी आहुतियां यज्ञ भगवान को दी गई,यज्ञ का शुभारंभ सुबह 11 बजे शांतिकुंज हरिद्वार माता भगवती देवी गौशाला के व्यवस्थापक अनन्तराम पालिया गोविंद राम एव आत्माराम के द्वारा यज्ञ कराया गया।

वर्षा रितु शुरू होने पर भी अबकी बार किसानों की फसलों के लिए प्रयाप्त बर्षा न होने के कारण किसान इंजन बोरिग से अपनी फसलों में पानी लगाते लगाते परेशान हो चुके है फिर भी फसलो को पूर्ण रूप से पानी नही मिल पा रहा है किसानों का कहना है कि फसलों के लिए पर्याप्त बर्षा न होने से अबकी बार वाटर लेवल काफी निचले स्तर पर पहुच जाने की बजह से बोरिग से पानी चलते चलते अपने आप बन्द हो जाने लगे हैं जिससे कास्तकारों की फसले सूखने की कगार पर पहुच चुकी है,इंजन बोरिग से फसलों को पालना अब किसान के कब्जे से बाहर है,जिसको लेकर किसान तरह तरह से क्रिया कलाप कर रहा है जिससे बर्षा हो सके इसी को लेकर बुधवार को शिवमन्दिर ओड़ाझार पर जमुनियां खास के कास्तकारों ने बरुण देव एव भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु सामूहिक पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कराया है।महायज्ञ के प्रारंभ होने के कुछ देर बीतते के बाद घने बादल छा गए और बूदा बादी शुरू ही गई जिससे लोगो मे उल्लास आ गया।यज्ञ कुण्ड में आहुतियां देने वालो में दोदराज यादव, श्रीराम वर्मा,ज्वाला प्रसाद राठौर,अपनी अपनी पत्नियों के साथ एव गांव के हरिशंकर जुगल किशोर,सोनू,हरिकरन सिंह लाखन सिंह,रामेश्वर दयाल वर्मा,संजीव कुमार, रामस्नेही वर्मा, मदनलाल शर्मा श्री कृष्ण शर्मा रामचंद्र राठोर सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग मैजूद रहे।

No comments:

Post a Comment