ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
हजारा, पीलीभीत मण्डल/उ0प्र0। बसही एसएसबी ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी करके दो महिला तस्करों समेत लाखों का सामान पकड़ा है पकड़े गए सामान का सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया है ।
49 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वसई कंपनी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया के शनिवार को 2:10 बजे अंतरराष्ट्रीय स्तंभ संख्या 770 /3 के मध्य भारत से तस्करी कर हार्डवेयर उर्वरक इलेक्ट्रिक कॉस्मेटिक दो बाइक चार साइकिल हीरो होंडा साइन 125cc यूपी 31 एडब्ल्यू 7405 दूसरी बाइक बजाज डिस्कवर 150cc यूपीक्यू 5257 को नेपाल ले जाते समय पकड़ लिया है पकड़े गये दोनो अभियुक्तो ने पूछताछ में अपना नाम लीला राणा पत्नी शिव राणा कुमारी बबिता राणा पुत्री सागर राणा ग्राम पोस्ट गोकुलपुर थाना बिलोरी जिला कंचनपुर नेपाल का रहने वाला बताया हैं । इस दौरान सीमा पर महिला उपनिरीक्षक द तीर प्रिया रमेश , मुख्य आरक्षी गजेंद्र चौधरी ,महिला आरक्षी निरूपा कुमारी, सिपाही विक्रम सिन्हा ,शेख राज ,मनिंदर सिंह आदि मौजूद रहे। पकड़े गए माल का ₹178542 का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment