Thursday, August 29, 2019

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को बांटी गईं दवाइयां

सरफराज अहमद सिद्दीक़ी (NNi Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा/बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 900 बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई साथ ही उनको इस बात की जानकारी भी दी गई कि मानव शरीर में पल रहे क्रीमी से शरीर का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है आज ही राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत सभी छात्र छात्राओं को टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुनाया गया दिखाया गया। 
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी छात्र छात्राओं को जीवन में व्यायाम के महत्व तथा स्वस्थ शरीर की आवश्यकता विषय पर विस्तार से बताया गया। प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुनने के लिए बच्चों में काफी उत्साह था सभी बच्चों ने देर तक चले इस कार्यक्रम में टेलीविजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति तथा खेल पर आधारित वृत्तचित्र को भी बड़े ही कौतूहल से देखा। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ल ने इस अवसर पर बच्चों को बताया कि हाकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले खेल दिवस  के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना होगा कि हम स्वस्थ रहें और पाठ्य सहगामी क्रियाओं के रूप में खेलकूद पर भी ध्यान दें स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और तभी हमारी पढ़ाई भी मजबूती से आगे बढ़ेगी और हम अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment