Sunday, August 4, 2019

भाजपा जन जन की पार्टी, सबका साथ सबका विकास - निशंक त्रिपाठी

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
बिशेश्वरगंज/पयागपुर-बहराइच, उ0प्र0। सदस्यता अभियान के क्रम में विधानसभा पयागपुर के संयोजक निशंक त्रिपाठी ने बिशेश्वरगंज के गेंधरिया ग्रामसभा के सी ग्रेड बूथ पर 250 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिसमें लगभग 150 मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
श्री त्रिपाठी ने कहा भाजपा जन-जन की पार्टी है। भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास है। हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हमारी सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आमजनमानस को मिल रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक जानकारी लेते हुए सदस्यता अभियान में गति प्रदान करने को भी कहा। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय प्रदीप यादव अंकित शुक्ल तिलक राम यादव नीरज शुक्ल राजेश पाठक बृजेश पाठक प्रधान नौशाद खान एवं पूर्व प्रधान इतशियाक खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment