Sunday, August 11, 2019

प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी ने भमौरा सहित कई गांवों में किया वृक्षारोपण

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मंडल ब्यूरो)
पीलीभीत मण्डल, उ0प्र0। शुक्रवार को प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ0प्र0 शासन सुरेश चन्द्रा व जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा आज जनपद के विकासखण्ड मरौरी ग्राम भमौरा में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। मा0 प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी के निर्देशंन में आज जनपद में समस्त तहसीलों, समस्त विकासखण्डो व समस्त नगर पंचायतों, सभी ग्राम पंचायतों में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मा0 प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा तहसील सदर के ग्राम भमौरा व ग्राम मीरापुर विकासखण्ड ललौरीखेड़ा व विकासखण्ड माधौटांडा परसरामपुर में स्थित गौशाला में वृक्षारोपण किया गया। आम, पीपल, बरगद, शैहजन, फरेंद, नीम, चन्दन, लीची जैसे लाभकारी वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने डीएफओ सामाजिक वानिकी को निर्देशित करते हुये कहा कि आज रोपित पौधों की देखभाल नियमित करना सुनिश्चित किया जाये। 

जनपद में आज वृहत स्तर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में 26 विभागों द्वारा अपनी सहभागिता की गई और शासन द्वारा निर्धारित 21 लाख लक्ष्य के अनुरूप पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी  द्वारा 78 न्याय पंचायतों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये थे, जिनकी देखरेख में सकुशल एवं वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग के लक्ष्य के अनुरूप पौधों का रोपण कराया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशंन में जनपद के स्कूल व काॅलेजों के छात्र/छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया। वहीं ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव व लेखपालों के माध्यम से वृहद स्तर पर लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही साथ व्यक्तिगत योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया गया। आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में आज जनपद के पत्रकार बन्धुओं द्वारा भी ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज पीलीभीत में वृहत वृक्षारोपण किया गया।   वृक्षारोपण के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी  रमेश चन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अतुुल सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजीव कुमार, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डीसी मनरेगा  मृणाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर वन्दना त्रिवेद्वी, उप जिलाधिकारी पूरनपुर सी0वी0सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पूरनपुर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment