Sunday, August 11, 2019

आर सी सी रोड पर जल भराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत मण्डल) उ0प्र0। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष के आर सी सी रोड पर इन दिनों जल भराव की स्थिति बनी हुई है पिछले कई महीनों से मार्ग के दोनो और बनी नालियां चोक हो जाने की वजह से एवं लंबे समय से नालियों की साफ सफाई न होने से पानी गांव से बाहर नहीं निकल पा रहा है। 
पक्के बने रोड पर भर जाता है जिससे गांव वालों को उसी जल भराव वाले मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है ग्रामीणों के नलो शौचालयों का गंदा एवं विषैला पानी रोड पर भरने से वहां हमेशा गंदगी बनी रहती है जिससे बरसात के चलते संक्रामक रोग फैलने की आशंका है,गांव बालो को कई तरह की बीमारी हो सकती है,ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया है। जिस दिन बरसात हो जाती है तब मार्ग पर दो फिट पानी भर जाता जिससे मार्ग से आवागमन ठप हो जाता है, गांव के बार्ड नम्बर 2 का मुख्य मार्ग होने की बजह से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का इस मार्ग से प्रितिदिन आवागमन होता है, जिसकी बजह से बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
 शनिवार को जल भराव बाले मार्ग के आस पास के रहने बाले पुरुष एव महिलाओं सहित बच्चों ने लंबे समय से बनी मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर नाराजगी जताते हुए वही गंदे पानी भरे मार्ग पर खड़े होकर जोरदार प्रदर्शन किया मार्ग से जलभराव से जल्द मुक्ति दिलवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने बालो में राम बहादुर कश्यप राजू कश्यप संतराम पासवान नरेश पासवान रामरत्न प्रजापति रामऔतार पासवान रामचंद्र, गंगादेई, हरदेई, सुखरानी, शांति, गीता, चमेली, नरेश सहित तमाम लोग मैजूद थे।

No comments:

Post a Comment