ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
घुघचिहाई, पीलीभीत (बरेली मंडल, उ0प्र0)। वर्क शॉप दुकान मालिक बलिहार सिंह ने घुघचिहाई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घुघचिहाई पेट्रोल पंप के सामने वह वर्क शॉप की दुकान चलाता है। जिसकी छत पर सोलर पैनल रखा हुआ था। रविवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से रस्सी के सहारे छत पर चढ़कर पैनल चोरी कर लिया। सुबह वर्कशॉप पर पहुंचे बलिहार सिंह ने देखा कि सोलर पैनल गायब था। जिसे देख दुकानदार के होश उड़ गए। तमाम सुराग गरसी के बावजूद भी चोरों का पता नहीं लग सका। इसकी सूचना दुकानदार द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई।
चौकी क्षेत्र में सोलर पैनल चोरी होने की घटनाएं आम बात बनी हुई। बीते तीन महीनो में सोलर पैनल चोरी की चार घटनाएं भूपेंद्र सिंह काले की दुकान से,अरुणाशंकर शुक्ला के खेत से जनकापुर मोड़ पर स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से रविवार रात पेट्रोल पंप के सामने बलिहार सिंह की दुकान सहित चार घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस किसी भी घटना का खुलासा करने में सफल नहीं दिखी। ग्रामीणों का मानना है कि चोर पुलिस से बेखौफ होकर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।डायल हंड्रेड की टीम भी अपनी ड्यूटी के प्रति सजग ना रहकर खानापूर्ति कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर रही है।


No comments:
Post a Comment