ब्रह्मपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत/बरेली मण्डल, उ०प्र०। बरसाती मौसम के चलते ज्यादातर स्कूलों में जलभराव हो जाने से स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा,एवं बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होती है।
तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास बाजार में कन्या प्राइमरी स्कूल में बृहस्पतिवार को बारिश होने की वजह से स्कूल में जल भराव हो गया, बारिश का पानी स्कूल के मैदान से लेकर स्कूल के बरामदे एवं कमरों में जा घुसा जिसकी वजह से स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों को अपने अपने बस्ते लेकर से स्कूल को छोड़ना पड़ा,प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार का कहना हे कि विद्यालय के पूरब एवं दक्षिण दिशा में जो रोड बनाए गए हैं वह विद्यालय से काफी ऊँचे बनाए गए हैं बारिश होने से स्कूल में जो जल भर जाता है उसके निकलने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है स्कूल की बाउंड्री के बाहर लगी हुई गांव के पानी निकास के लिए नाली बनाई गई,उसका भी गन्दा पानी स्कूल में आता है, जिसकी बजह से स्कूल में जल भराव हो जाता है और बारिश के पानी के साथ स्कूल में गंदगी पनप जाती है जिससे स्कूली बच्चों को उसी गंदगी भरे पानी से मजबूर होकर आवागन करना पड़ता है। पिछले कई दिनों से सफाई कर्मियों के सफाई न करने की बजह से स्कूल की रसोई घर के करीब गंदगी का अंबार लगा होंने की बजह से स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाले बच्चों को कई संक्रामक गंभीर बीमारियां होने की आशंका बनी हुई है। ऐसी स्थिति के चलते स्वछता अभियान को लेकर कई सबल खड़े हो जाते हैं,जमुनियां में बना पुराना कन्या प्राइमरी स्कूल बाजार मार्ग से काफी नीचा होने की बजह से पानी का निकास निकास नही हो पाने की बजह से स्कूल तालाब में तब्दील हो जाता और पानी स्कूल के बरामदे से होकर कमरों में घुसने लगता है,कई दिन तक स्कूल में गंदगी बनी रहती है, अभी तक इस ओर किसी अधिकारी ने ध्यान नही दिया है और न ही किसी जनप्रीतिनिधि ने इस ओर मुड़ कर देखना उचित समझा है, शिक्षा व विधालयो को लेकर सरकार भले ही कितनी शक्त हो लेकिन यहाँ के अधिकारी व जनप्रतिनिधि आँखे बंद कर निकल जाते है,स्कूल में जलभराव की स्थिति होने से विद्यार्थियों पर संकट बना हुआ है।
सुरेश पाल खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि-समस्या जानकारी में आई है,एडीओ को लिखित में देकर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।



No comments:
Post a Comment