ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनिया खास/पीलीभीत मण्डल (उ0प्र0)। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने शिवमंदिर ओड़ाझार पर पहुच कर भगवान शिव के दर्शन किए बाद में शिवमंदिर के मैदान में खाली पड़ी जगह पर पौधारोपण किया, वहा भी छायादार पौधो का विधायक ने अपने हाथों से पौधों का रोपण किया,अंत मे विधायक जमुनियां के मठ मंदिर पर पहुचे जहा कई दिनों पहले तालाबो की खुदाई का कार्य किया गया था तालाब की चारो तरफ जेसीबी के द्वारा तालाब की मिट्टी खुदाई कर कच्ची मिट्टी डाल कर पटरी बनाई गई थी,शुक्रवार को विधायक ने तालाब की पटरी पर छायादार पौधों का रोपण किया,इस दौरान ग्राम वासियो ने भी पौधारोपण करने में बढ़ चढ़ कर भाग लिया,जमुनियां पुलिस चौकी के इंचार्ज देवेंद्र सिंह एव दीवान शकील ने भी साथ दिया।

No comments:
Post a Comment