ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत मण्डल, यूपी। तहसील समाधान दिवस में 21 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण हुआ। पीलीभीत में मंगलवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। तहसील समाधान दिवस में कुल 21 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें मौके पर 02 शिकायतांे का निस्तारण किया गया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मौके पर अधिकारियों को बुलाकर शिकायत के सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढं़ग से निस्तारण करें। उक्त आयोजित तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये कृषक बन्धुओं, महिलाओं, बच्चों को आम, अमरूद, शैहजन, फरैन जैसे फलदायक व लाभकारी पौधों का वितरण किया गया और साथ ही साथ सभी से अपील भी की गई कि इन पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल कर पौधे को तैयार करें जिससे की पर्यावरण के साथ आप लोगों को लाभकारी फल प्राप्त हो सकें। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण आंचलिकता, मानवीय संवेदनाओं, रिश्तों की बुनावट पर आधारित कहानी संग्रह बटेसर ओझा का विमोचन करते हुये लेखक अविनाश कुमार झा को विभागीय कार्यों के साथ साथ साहित्य लेखन के क्षेत्र में कार्य करने की बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।
आयोजित तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कैम्प लगाकर योजना का प्रचार-प्रसार व लाभ दिया गया। आयोजित कैम्प में धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण के लिए कैम्प लगाया गया जहां पर मौके पर किसानों का पंजीकरण किया गया। इसके साथ ही साथ उज्जवला योजना, खाद्य एवं रसद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड हेतु कैम्प लगाये गये। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना अमरिया में वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही साथ मौके पर अन्य अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि रोपित पौधों की नियमित देखभाल की जाये। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी रमेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी योगेन्द्र पाठक, परियोजना निदेशक श्री अनिल कुमार, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, उप जिलाधिकारी अमरिया जंग बहादुर, तहसीलदार अमरिया, खण्ड विकास अधिकारी अमरिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment