Monday, August 19, 2019

बकरी चरा रहे नाबालिग को खेत में खींचा, शोर मचाने पर फरार

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। आज बदईपुर के नानमून पुत्र ननकऊ के गायब हो जाने पर सभी ग्राम वासियों के काफी तलाश करने के बाद मिलने पर मुस्तफाबाद अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जिसकी सूचना थानाध्यक्ष जरवल रोड को दिया जो कि अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सज्ञान में लेकर के जांच के लिए निर्देशित किया! अपने गांव के पास बकरी चरा रहा था जहां पर करीब 5 ,6 लड़के साथ में थे 2 औरतें भी थी लेकिन अचानक उसके लैट्रिन लगी जो खेत में गया जब उसको चार पांच लोगों ने अचानक खींच लिया उसने बचाओ बचाओ की आवाज की आवाज़ दी तभी गांव के लोग दौड़े तो 4,5 लोग भाग गए और करीब 1 किलोमीटर पर ले जाकर छोड़ दी लडका बेहोशी की हालत में मिला। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment