Thursday, August 29, 2019

महाराजा सुहेल देव के नाम से जाना जायेगा मेडिकल कालेज

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
बहराइच, उ0प्र0। प्रदेश के 07 नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों में एम.बी.बी.एस. प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों का मार्गदर्शन एवं उद्वबोधन कार्यक्रम अन्तर्गत नवनिर्मित स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज बहराइच में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेल देव के नाम पर राजकीय मेडिकल कालेज बहराइच का नाम महाराजा सुहेल देव मेडिकल कालेज तथा चिकित्सालय का नाम महार्षि बालार्क चिकित्सालय किये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर चिकित्सा विश्वविद्यालय बस्ती, अयोध्या व बहराइच के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। जबकि शाहजहाॅपुर, ग्रेटर नोयडा, फिरोज़ाबाद व बदायूॅ चिकित्सा विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। 

  • कार्यक्रम के दौरान श्री योगी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि एक एम.बी.बी.एस. डाक्टर बनाने में सरकार गरीब जनता की कमाई का लगभग 10 करोड़ रूपये खर्च करती है ताकि चिकित्सा की डिग्री प्राप्त करने के बाद हमारे डाक्टर्स गरीबों की सेवा करेंगे। उन्होंने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि एक योग्य चिकित्सक बनकर ना सिर्फ अपने माॅ-बाप के सपनों का साकार करें बल्कि दीन दुखियों की सच्चे मन से सेवा कर चिकित्सक का धर्म निभायेंगे। मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि प्रदेश में 14 नये मेडिकल कालेज का प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक 02 जनपद के बीच कम से कम 01 मेडिकल कालेज अवश्य हो। चिकित्सा के क्षेत्र में संसाधनों के बढ़ने से लोगों का स्वासथ्य बेहतर होगा और जेई/एईस जैसे रोगों पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके परिवार के पुण्य प्रताप से आपको डाक्टर बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक गरीब व ज़रूरत मन्दों तक चिकित्सा सुलभ करायें। इससे पूर्व प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डा. रजनीश दुबे ने विभागीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदेश द्वारा अर्जित की जा उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की। माहानिदेशक स्वास्थ्य डा. के.के. गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व विधायकगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment