Saturday, August 10, 2019

आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति मार्च एवं बैठक

नमित श्रीवास्तव (NNI Coverage जिला संवाददाता)
मुरादाबाद, उ0प्र0। पुलिस महानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद, जिलाधिकारी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर एवं एडीएम सिटी मुरादाबाद द्वारा थाना कोतवाली नगर में शान्ति समिति के सदस्यों के साथ आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात शाही मस्जिद से चौरासी घण्टा मन्दिर तक पैदल मार्च कर क्षेत्र के लोगों से आगामी त्यौहारों के समय आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment