Saturday, August 10, 2019

मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर का तोहफा

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage : News Anchor)
लखनऊ/उ0प्र0। प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन 2019 पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। सीएम योगी ने कहा कि 14 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 15 अगस्त की रात 12 बजे तक सभी रोडवेज बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त सेवा दी जाएगी। यूपी में बीजेपी सरकार आने के बाद से पिछले दो सालों से रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बस सफर मुफ्त होता है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए 13 से 18 अगस्त के बीच दिल्ली, मेरठ, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी आदि शहरों में अतिरिक्त बस सेवाएं लगाने जाने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment