Sunday, August 4, 2019

शादी से एक दिन पहले प्रेमी ने की युवती की हत्या

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिला संवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। प्रेम प्रसंग में शादी से एक दिन पहले युवती की हत्या होने का सनसनी खेज मामला सामने आया है जहाँ प्रेमी ही युवती का कातिल निकला है। बीते दिनों बिठूर में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रेमी सोनू ने अपने दो साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था, उसने घर से बुलाकर प्रेमिका की हत्या की थी। एस पी पश्चिम ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तीनो आरोपियों को जेल भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment