डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - नीति आयोग भारत सरकार के सलाहकार आलोक कुमार ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड बलहा के प्राथमिक विद्यालय बल्हा का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछे विद्यालय की साफ सफाई रसोई घर सभी का निरीक्षण किया इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें मामूली खामियां थी जिन्हें सुधारने को कहा आलोक कुमार ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया इसके बाद नीति आयोग के सलाहकार मेहरबान नगर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे जहां की व्यवस्था अपर्याप्त पाई और केंद्र की व्यवस्थापिका किरण मिश्रा को सुधारने के लिए कहा।
तत्पश्चात आलोक कुमार अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बढ़िया कला पहुंचे जहां पर साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने संबंधित चिकित्सक को दिशा निर्देश भी दिए भारत सरकार के सलाहकार के साथ मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान उपजिलाधिकारी नानपारा संतोष कुमार उपाध्याय खंड विकास अधिकारी बलहा सुभाष चंद्र सरोज सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment