ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत मण्डल, उ0प्र0)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेलिया में शुक्रवार को मनरेगा मजदूरों के द्वारा ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद ने गांव में लगभग दो हजार पौधों को लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है।
जिसमे गांव के दो शमशानघाट एव एक तालाब शामिल हैं, पिछले कई दिनों से गांव में जेसीबी मशीन के द्वारा तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा,उसी तालाब की बाउंड्री पर पौधारोपण किया गया,वही गांव के दो शमशानघाटो पर भी पौधारोपण किया गया,वन विभाग के द्वारा चार प्रजातियों शीशम,लिप्टिस,जामुन,शागून के दो हजार पौध दिए गए थे।इस मौके पर राजीव,निशार,सोनू सहित आदि लोग थे। ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वन विभाग के द्वारा दो हजार पौध दिए थे गांव के शमशान घाट एव तालाब पर मनरेगा मजदूरों के द्वारा लगाए जा रहे है।

No comments:
Post a Comment