ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
जमुनियां खास (पीलीभीत, उ0प्र0)। क्षेत्र में मनरेगा विकास समिति के तहत गांव गांव में सिलाई सेंटर खोले गए एवं बालक बालिकाएं के लिए ट्यूशन केंद्र के द्वारा शिक्षा दी जा रही है। मनरेगा विकास समिति की तरफ से क्षेत्र के दर्जनों गांव में चल रहे हैं सिलाई सेंटर, ग्राम पंचायत करेलिया में रितु यादव, चोखा पुरी में सोनी यादव, डकिया केसरपुर में उषा देवी, ग्राम अभय पुर में माधुरी देवी आदि कई गांवों में पंचायत शिक्षिका के पद पर कार्य कर रहे हैं, मनरेगा विकास समिति की तरफ से यहां कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को प्रतिदिन ट्यूशन के रूप में 1 घंटे पढ़ाया जाता है तथा सिलाई सीखने वाले बालक तथा बालिकाओं को 3 महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है, प्रशिक्षण के उपरांत इनको डिप्लोमा प्रदान किया जाता है तथा सिलाई मशीन वितरित की जाती है, इन बच्चों से ₹50 प्रति माह शुल्क लिया जाता है, लगभग प्रत्येक गांव में मनरेगा विकास समिति की तरफ से सीखने वाले बच्चों की संख्या 50 से अधिक है, इससे कमजोर एवं अशिक्षित बच्चों को कम रुपयों में अच्छी शिक्षा मिल रही है, ब्लॉक माधोटांडा प्रभारी श्रीपाल ने प्रत्येक गांव में जाकर बच्चों से शिक्षा के बारे में जानकारी ली।

No comments:
Post a Comment