Wednesday, August 7, 2019

ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल नेटर्वक ने उपभोक्ताओं को रुलाया

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत मण्डल, यूपी। जनपद के तहसील कलीनगर क्षेत्र के दर्जन से ज्यादा गांवों में मोबाइल नेटवर्क की  कंपनीयो ने आज कल उपभोक्ताओं रुला रखा है, मोबाइल नेटवर्क को लेकर उवभोक्ताओ को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है , पिछले कई दिनों से लगातार नेटर्वक सम्बन्धी समस्या क्षेत्र में बनी हुई है , इंटरनेट चलाने वाले उपभोक्ता काफी परेशान हैं , ग्रामीण क्षेत्र में कई छात्र ऐसे हैं जो शहर दूर होने की वजह से उच्च शिक्षा एवं कम्पटीशन की तैयारी के लिए कोचिंग करने शहर नही जा पाते वो मोबाइल या लैपटॉप पर घर बैठे ऑनलाइन तैयारी करते हैं , सर्वर डाउन चलने की वजह से उन ऑनलाइन तैयारी करने वाले शिक्षार्थीयों को भी काफी समस्याएं उठानी पड़ रही है , एव शिक्षा बाधित हो रही है,क्षेत्र में जमुनियां, मल्लपुर,पिपरिया संतोष में जियो के टावर लगे हुए हैं।

शकील  कादरी(उपभोक्ता , जियो) का कहना है की पिछले कई दिनों से सर्वर बिल्कुल डाउन चल रहे है , कालिंग की समस्या भी बनी हुई है , रोज शाम होते ही , कालिंग सेवा भी बिल्कुल गड़बडा  जाती है। अमित मिश्रा (बी.एड. छात्र) ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर सभी कम्पनियों के नेटवर्क उपभोक्ताओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है , खासकर उन युवाओं , छात्रों जो की ऑनलाइन तैयारी करते हैं एवं सोसल मीडिया चलाते हैं काफी परेशान है , जहाँ अन्य देशों में 7G ,6G नेटर्वक पर काम हो रहा है , वहीं यहाँ ग्रामीण क्षेत्रो में 2g स्पीड चलना भी मुश्किल हो रहा है। राहुल जोशी,(उपभोक्ता जियो) ने बताया कि कई दिनों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है जिसके चलते मोबाइल पर कॉल नही हो पा रही एव फोन लग भी जाता है तो लगातार बात नही हो पाती एव नेट की स्पीड भी कम मिल पा रही हैं।

No comments:

Post a Comment