Saturday, August 31, 2019

त्यौहार के मद्देनजर हुई शांति कमेटी की बैठक

सन्दीप चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। पडरौना कोतवाली थाना परिसर में मुहर्रम त्यौहार के मद्देनजर जिला अधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित रही शांति कमेटी की बैठक में डीएम अनिल कुमार सिंह ने कहा कि किसी प्रकार की कोई भी नई परंपरा कायम नहीं होगी डीजे का प्रयोग कदापि नहीं होगा, उन्होंने कहा कि मोहर्रम त्यौहार और गणेश चतुर्थी की त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनायें और अराजक तत्वों पर हमेशा अपनी नजर बनाए रखें ,अगर कोई किसी प्रकार से उन्माद फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि त्योहार शांति का प्रतीक है इसे सभी लोगों को आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए। अगर त्यौहार में किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने की हिमाकत कोई अराजक तत्व करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि आप लोग मुहर्रम त्यौहार को शांति पूर्वक निपटाए अगर कहीं किसी प्रकार की कमी हो तो उसे तुरंत अवगत कराएं जिससे समय रहते ठीक कराया जा सके। उन्होंने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में 119 ताजिया है लेकिन इसमें सबसे ज्यादा छावनी के तरफ से आने वाले ताजिए में भीड़ होती है। उन्होंने सभी लोगों को मिलजुलकर त्यौहार मनाने की नसीहत दी ।कार्यक्रम का संचालन युवाकवि व शिक्षक अनूप मिश्र ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश कुमार यादव मिश्रौली चौकी प्रभारी रमेश पुरी सुभाष चौक चौकी प्रभारी अमित राय आलोक यादव राकेश यादव डीपी मिश्र त्रिलोत्तमा त्रिपाठी रामनारायन दुबे सूर्य प्रकाश ओझा नागेंद्र सिंह हरिन्द्र भारती के आलावे चंद्र प्रकाश यादव, डाक्टर समुल्लाह, चुन्नू, रौनक अली देहाती, साहिद लारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment