Friday, August 30, 2019

सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन से कब्ज हटाने को प्रार्थना पत्र

सरफराज अहमद/डॉ0 शकील अंसारी (NNi Coverage संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा की दरगाह गौसिया के नीचे के हिस्से में हो रहे अवैध निर्माण एवं पूर्व में हुए निमार्ण की जांच करके अवैध कब्जेदारी हटाये जाने की मांग क्षेत्रवासियों ने की है। इस सम्बंध में डा0 अब्दुल खबीर के नेतृत्व में रईस, मो0 अहमद, अनीस अहमद, निलू, पीयूस, नियाज आलम आदि के एक दल ने उपजिलाधिकारी नानपारा डा0 सन्तोष उपाध्याय से मिलकर एक प्रार्थनापत्र दिया और कार्यवाही की मांग की । डा0 अब्दुल खबीर ने बताया कि ग्यारहवी शरीफ दरगाह गौसिया जो सुन्नी वक्फ बोर्ड में 50 नम्बर पर पंजीकृत है क्षेत्रवासियों को आरोप है कि राहत जनता इण्टर कालेज के प्रबन्धक और उनके मामू मिलकर दरगाह गौसिया सुन्नी वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति पर अवैध कब्जेदारी करके दुकाने बनवाने का प्रयास किया जा रहा है तथा पूरी सम्पत्ति पर बिना अधिकार कब्जा किये हुए है दरगाह का एक हिस्सा बर्षों पूर्व गिर चुका था जिसकी आज तक मरम्मत नही करायी गयी है पूर्व में तमाम भूमि की भी खुर्द बुर्द किया गया हे। जिस पर अवैध तरीके से भवन निर्मित हो चुके है सुन्नी वक्फ बोर्ड के जिम्मेदारान सब जानते हुए कुछ नही कर रहे है दल ने अवैध कब्जेदारी से दरगाह गौसिया को मुक्त कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment