Saturday, August 10, 2019

बेखौफ चोरों ने घर का ताला काटकर किया छह लाख की चोरी

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/बहराइच, उ0प्र0। बेखौफ़ चोरो ने घर का ताला काट कर  छः लाख का नुकसान  किया। थाना क्षेत्र कैसरगंज के देवलखा गांव में सङक के किनारे विनोद कुमार पुत्र समयदीन का मकान हैं। बीती रात दस बजे खा पी कर छत पर सभी सोने चलें गयें लेकिन सुबह जब नीचे आये तों घर के कमरे व बाहर दरवाजे के ताले कटे मिले देखने पर पता चला कि कमरे में अलमारी के भी ताले तोङ दिया गया है। 
जिसमें खेत खरीदने के बैंक से लायें गयें दो लाख अस्सी हज़ार नगद ',तीन करधनी वजन 250 ग्राम प्रति, तीन पाइजेब प्रति  250ग्राम, तीन जोङी झुमकी, चार गले का माला मंगलसूत्र, तीन जोङी पायल, दो मांग बेंदी, दो नथुनी, दो चाभी का गुच्छे आदि सामान गायब मिला। डायल 100 पर फोन करके सूचित किया तब 100 नम्बर मौके पर पहुंचकर जांच की सूचना थाना पर दी सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। क्षेत्र में हो रहीं  बेतहाशा चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment