ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत मण्डल, उ0प्र0)। क्षेत्र के गांव खासपुर में शुक्रवार को स्वच्छता फगवाड़ा अभियान के तहत झाडू लगाकर गांव के लोगो को स्वच्छता के विषय में जागरुक किया गया, नेहरू युवा केन्द्र पीलीभीत के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत ब्लॉक पूरनपुर के ग्राम खासपुर की विभिन्न देव स्थानों व गलियो में झाड़ू लगाई गई, एव ग्रामीणों को स्वच्छता के विषय मे जागरण किया गया,इसके तहत गांव बालो को स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व N.Y.V. रुख्सार खानम व श्रीकृष्ण ने किया। इस अवसर पर अमित यादव , विजय वर्मा , तहजीब , रामकृष्ण , ओमप्रकाश, हेमराज ,रामकुमार , रिया ,सोनी, विनोद,सहित दर्जनों युवा साथी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment