ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास/पीलीभीत (बरेली मण्डल, उ0प्र0)। क्षेत्र के कलीनगर ठाकुरद्वारा मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में कार्यक्रम किया गया जिसमें कलीनगर तथा आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे, मेला अध्यक्ष कैलाश पासवान की तरफ से ठाकुरद्वारा मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था, जिसमे कलीनगर के गायक अजीत पांडे के द्वारा भजन ओ घाटो बाले श्याम मैं तेरा हो गया, व रामसेवक मिश्रा जी द्वारा गाया गया भजन ओ झूला झूले ब्रज में नंदकिशोर पर भक्तो ने खूब जमकर तालिया बजाई व आनंद लिया, रात्रि 12:00 बजे मंदिर पर श्री कृष्ण भगवान का भोग लगाया गया, उसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम में मैजूद पूर्व चेयरमैन सुनील कटियार, अरविंद मिश्रा, संजय गुप्ता, आदि भक्तजन मौजूद थे, कार्यक्रम में कलीनगर चौकी इंचार्ज बालकराम, कांस्टेबल सुदन, संगम यादव भी रात्रि काल तक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment