Saturday, August 3, 2019

नवागत SP ने परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया

अजीत बहादुर श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
गोण्डा, उ0प्र0। नवागत पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया परेड में सम्मिलित आरक्षी उप निरीक्षक संजीव चौहान थाना इटियाथोक पीआरबी 0879 के प्रभारी उप निरीक्षक रामकेवल कांस्टेबल छेदा लाल पुलिस लाइन कांस्टेबल मोहम्मद सलीम ट्रैफिक पुलिस महिला कांस्टेबल ज्योत्सना पुलिस कार्यालय को अच्छा प्रदर्शन व बेहतरीन टर्नआउट पाए जाने पर एवं पीआरबी 3430 के चालक कांस्टेबल सुरेंद्रनाथ को वाहन की साफ-सफाई एवं बेहतर रखरखाव के लिए उत्तम प्रविष्टि दी। प्रशिक्षु आरक्षियों की परेड का भी निरीक्षण किया तथा उनके बेहतर प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बतादें की पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया जिसमें क्वार्टरगार्ड शस्त्रागार जीडी कार्यालय कैस कार्यालय स्टोर रूम परिवहन शाखा व आरक्षी आवास का निरीक्षण किया गया तथा पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। पुलिस लाइन परिसर की बेहतर साफ सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को भी निर्देशित किया गया और पुलिस लाइन में मेस का निरीक्षण किया तथा भोजन को चख कर उसकी गुणवत्ता जांची व मेस की बेहतर रख रखाव साफ-सफाई के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन जितेंद्र कुमार दुबे प्रतिसार निरीक्षक कुलवीर सिंह पीआरओ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार तोमर डायल 100 प्रभारी यातायात प्रभारी आरटीसी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment