Thursday, September 5, 2019

शिक्षक अनगढ़ को तराशकर सुयोग्य व्यक्ति का निर्माण करता है : डॉ0 शुक्ल

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच, उ0प्र0। गुरुवार को राहत जनता इण्टर कालेज ,नानपारा बहराइच में शिक्षक दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा दीनबन्धु शुक्ल ने डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया । उन्होंने बताया कि शिक्षक ही समाज को दिशा देता है । जिस प्रकार एक शिल्पकार अनगढ़ पत्थरो को तराशकर एक मूर्ति का रूप देता है उसी प्रकार एक शिक्षक एक अनगढ़ व्यक्तित्व को तराश कर सुयोग्य व्यक्ति का निर्माण करता है । उन्होंने यह भी कहा कि राधाकृष्णन जी शिक्षा के प्रवाह और सहजता पर बल दिया । विषम परिस्थिति में भी शिक्षक अपने दायित्व को पूरा करता है । रफीक अहमद सिद्दीकी ने राधाकृष्णन जी के जीवन परिचय से छात्रों को अवगत कराया। अरुण प्रकाश चौधरी ने राधाकृष्णन जी को महान  दार्शनिक बताते हुए दार्शनिक चिन्तन को व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि अध्यात्म से जुड़कर शिक्षा और विकसित होगी । इस अवसर पर विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा श्री वज़ीहुद्दीन अहमद, शरीफ अहमद अंसारी, शब्बीर अहमद, अल्ताफ अहमद अंसारी, अजय यादव खालिद मुर्तजा उस्मानी, काजी  इरसाद अहमद, इरफान अहमद, संजय वर्मा, मोहम्मद शमीम, माजिद अली शाह, अब्दुल्लाह अंसारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment