गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। आज दिन बुधवार को कलीनगर में स्थित कार्यालय पर हिंदू बंगाली युवा संगठन उत्तर प्रदेश के द्वारा एक कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों को लेकर चर्चाएं हुई, बैठक में बंगाली समुदाय के प्रति काम करने वाले प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जोकि अपने बंगाली समुदाय के प्रति निरंतर कार्य करते रहते हैं तथा उनको समाज में किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं होने देते।
सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर हिंदू बंगाली युवा संगठन उत्तर प्रदेश नाम का एक संगठन गठित किया, इस संगठन का उद्देश्य समाज में हो रहे बंगाली समुदाय के प्रति अन्याय तथा उनका अपमान को दूर करने का है, हिंदू बंगाली युवा संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महादेव गाईन, जिला अध्यक्ष मिथुन राय, को घोषित किया गया, मुख्य रूप से रहे कार्यकारिणी सदस्य में सुभाष सिकदार, असीम मृधा, हेमचंद विश्वास, अजीत डे, विश्वजीत डे, मिथुन डे, प्रेम विश्वास, विक्की मंडल, दिनेश कुमार राय, नारायण दास शामिल रहे।
(सुभाष सिकदार, सदस्य : हिन्दू बंगाली युवा संगठन उ0प्र0)


No comments:
Post a Comment