ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के गांव मल्लपुर खजुरिया में बड़ौदा स्वरोजगार के माध्यम से दस दिवसीय मधुमक्खी पालन निशुल्क प्रशिक्षण का कार्य कराया रहा कार्यक्रम गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में कराया जा रहा था यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय के सौजन्य से किया जा रहा प्रशिक्षण का समय 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया एवं बैच में 35 लाभार्थी का चयन किया गया।
कोड़ीनेटर अभिनव शाहगल ने बताया कि प्रशिक्षण में आने वाले सभी को भारत सरकार का प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं बैंक द्वारा वित्तीय सहायता दी जाएगी जिससे लाभार्थी खुद का स्वरोजगार कर सकेंगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश बेरोजगारी को दूर कर के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए है कार्यक्रम में मुख्य रुप से मास्टर ट्रेनर सुनाल हलधर व संस्था के निदेशक अनुपम सक्सेना जिनके माध्यम से कार्यक्रम किया जा रहा है गुरुवार को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान आर-सेटी द्वारा मलपुर खजुरिया में चल रहे 10 दिवसीय मधुमक्खी पालन के कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेषक अनुपम सक्सेना जी तथा ज्ञान चन्द आर्या सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण पूरनपुर के द्वारा सभी 35 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये व उनके उज्जवल भविश्य के लिये शुभकामना दी गयी साथ में संकाय अधिकारी अभिनव सहगल भी उपस्थित रहे, दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन कर दिया गया।


No comments:
Post a Comment