अखिलेश श्रीवास्तव (NNI कवरेज जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन जिला चिकित्सालय, परिसर बहराइच में बने बूथ में मुख्य विकास अधिकारी बहराइच श्री अरविन्द चौहान के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डब्ल्यू0एच0ओ0 एस0एम0ओ डा0 प्रिया बंसल के साथ 20 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश सिंह के द्वारा बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान दिनांक 15.09.2019 से 20.09.2019 तक चलेगा। अभियान में 0-5 वर्ष तक के 770044 बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी। अभियान में दिनांक 15.09.2019 दिन रविवार को 1857 बूथों के माध्यम से पोलियो की दवा पिलायी जायेगी एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद स्तर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, डब्ल्यू0एच0ओ0, यूनीसेफ, एन0एचएम0 की जिला स्तरीय मानीटिरिंग टीम के अतिरिक्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी सहित 379 पर्यवेक्षक लगाये गये हैं दिनांक 16.09.2019 दिन सोमवार से शुक्रवार तक 1172 टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर छूटे हुए 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बहराइच की जनता से अपील की गयी कि 0-5 वर्ष के कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रह जाये इस हेतु सभी अभिभावक जहां पर भी पोलियो बूथ लगा है वहां ले जाकर अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलायें।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 वी0पी0 वर्मा ने कहा कि पोलियो की दो बूंद दवा बच्चों के जीवन के लिए वरदान है एवं यह पोलियो जैसी लाइलाज बीमारी से बचाती तो है ही साथ ही साथ पोलियो की दवा पीने से नये रोगी नहीं निकलते हैं तथा जिससे पोलियो जैसी बीमारी का उन्मूलन भी होता है। इस अवसर पर डा0 हीरा लाल वरिष्ठ परामर्शदाता, डा0 जयंत कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 के0के वर्मा बालरोग विशेषज्ञ, डा0 अजीत चन्द्रा उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 पी0के0 वर्मा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रवीन्द्र कुमार त्यागी जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, के0एन0 उपाध्याय प्रशासनिक अधिकारी, मो0 राशिद डी0सी0पी0एम0, धर्मेन्द्र तिवारी डी0एम0सी0 यूनीसेफ बहराइच एवं स्वास्थ्य विभाग तथा मेडिकल कालेज के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment