Wednesday, September 25, 2019

फ्लाइंग स्क्वायड ने नाजायज 1.84 लाख रू0 की नकदी बरामद की

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। निर्वाचन आयोग की बलहा विधानसभा में गठित फ्लाइंग स्कवायड ने दौरान चेकिंग बीती दोपहर एक कारोबारी से 1.84 लाख की नकदी बरामद की। कारोबारी तत्काल नकदी के बारे में कोई साक्ष्य नहीं दे सका। साक्ष्य दिए जाने पर रकम वापसी की गई।
वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन सवार कारोबारी से 1. 84 लाख रुपए बरामद किए गए। पकड़ा गया वाहन सवार इसी थाने के विशुनापुर निवासी मुकेश मौर्या पुत्र रामसमुझ मौर्या ने एक घंटे बाद दुकानदारी का साक्ष्य प्रस्तुत किया। इसके बाद पूरी पुष्टि कर टीम ने पकड़े गए रुपये वापस कर दिए। सेक्टर मजिस्ट्रेट कर्मवीर ने बताया कि बलहा विधानसभा में उपचुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग लगातार की जा रही है। इस दौरान टीम में उनके साथ एस आई राजकिशोर, विनोद गुप्ता, नवीन पांडे, शाबिर हुसैन, कैमरामैन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment