Sunday, September 8, 2019

49वी वाहिनी एसएसबी ने लाखों के समान साथ तस्कर धर दबोचा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
हजारा, पीलीभीत/बरेली मण्डल (उ0प्र0)। 49 वी वाहिनी के बसई एसएसबी ने तस्कर द्वारा लाखों रुपए का समान नेपाल से भारत लाते समय मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया है पकडे गए सामान  समेत तस्कर को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।

49 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बसही सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की कुछ तस्कर शुक्रवार को 11:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय स्तंभ संख्या 770 /3 (201) के निकट नेपाल से चाइनीज मोटर 3 कुंटल 75 किलो बाइक पर और साइकिल पर लादकर नेपाल से भारत ला रहे हैं मुखबिर की सूचना के आधार पर स्पेशल पेट्रोलिंग के दौरान एसएसबी के मुख्य आरक्षी हितेश सिंह सिपाही कुलदीप सिंह और महेंद्र सिंह ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी और  एक तस्कर को पकड़ लिया लेकिन एक तस्कर  चकमा देकर सामान छोडकर नेपाल भागने में सफल हो गया पकड़े गए सामान मैं बाइक यूपी  32 बीक्यू 21 46 तथा एक साइकिल और एक तस्कर पकड़ा गया है पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम शिवकुमार राणा पुत्र देशराज राणा ग्राम मिलन बाजार पोस्ट बसई थाना संपूर्णानगर जिला लखीमपुर खीरी का रहने वाला बताया है पकड़े गए समान का सीजर लाखों रुपए से ऊपर का बना है जिसे कागजी कार्रवाई के बाद पलिया कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है ।
        ज्ञात हो कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों के तैनात होने के बावजूद भी तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है इतना ही नहीं पकड़े गए तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है जिसके चलते तस्करों के हौसले बुलंद हैं जो आए दिन सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर तस्करी का धंधा कर रहे हैं जिसके चलते तस्कर प्रति दिन  लाखों रुपए के सरकार  का नुकसान कर रहे है।

No comments:

Post a Comment