अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का प्रारंभ अग्राथन दौड़ मिनी मैराथन चार किलोमीटर का आयोजन करके किया गया। मीडिया प्रभारी संदीप मित्तल एवं कृष्ण गोपाल तायल ने बताया की अग्रसेन जयंती महोत्सव दिनांक बाइस सितम्बर से प्रारंभ होकर उन्तीस सितम्बर को समापन होगा तीन वर्षों से दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। श्याम महिला कल्याण समिति द्वारा समाज मे जागरुकता हेतु एक अग्राथन दौड़ का आयोजन किया गया।यह दौड़ अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर छावनी चौराहा घन्टाघर पीपल चौराहा होते हुए वापस अग्रसेन चौक पर पहुंचकर समापन हुआ।इस विशेष अग्राथन दौड़ को भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने हरी झण्डी एवं मशाल दिखाकर रवाना किया।श्याम महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष ईशा केडिया एवं सचिव अलका टेकड़ीवाल ने दोनो मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अग्राथन दौड़ मे अभिषेक जालान प्रथम विजेता रहे।यह अग्राथन विभिन्न आयु वर्ग के बीच अलग अलग संपन्न हुआ जिसमे महिला वर्ग की हुई दौड़ मे सकुन घिडिया प्रथम ,रेनू अग्रवाल द्वितीय एवं किरण केडिया तृतीय विजेता रही जबकि पुरुष वरिस्ठ नागरिक दौड़ मे प्रमोद केडिया प्रथम ,प्रेम अग्रवाल द्वितीय एवं विजय बंका तृतीय विजेता रहे।
मुख्य अतिथि श्याम करन टेकड़ीवाल ने सभी विजेता उपहार देकर सम्मानित किया और शाम छे बजे से महावीर साईकिल स्टोर द्वारा प्रायोजित अग्रोत्सव धमाल का कार्यकर्म होटल लेजर रिजार्ड में रखा गया। आन स्पोट क़्विज मनोरंजन व बच्चो के लिए जादू का शो आकर्षण खेल हाउजी का आयोजन किया गया मारवाड़ी युवा मंच बहराइच पलाश *महिला शाखा* अध्यक्ष सुचित गर्ग कोषाध्यक्ष तुषार कोठारी महासचिव प्रशांत मांगलिकअग्रबन्धु समाज से शहर लोग मौजूद रहे इस अवसर पर श्याम महिला संघ की अध्यक्ष ईशा केडिया ,सचिव अलका टेकड़ीवाल ,अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री आलोक अग्रवाल,आदर्श अग्रवाल ,गौरी शंकर भानीरामका,शीतल अग्रवाल ,मुरारी लाल अग्रवाल ,कैलाश डालमिया ,प्रीती अग्रवाल ,चेतना अग्रवाल ,सीमा अग्रवाल ,पूनम मित्तल ,अजय अग्रवाल ,सीमा मालानी,पूनम अग्रवाल,निधि केडीया ,आन्या गोयल,सुनील सुल्तानिया ,मुकेश सुल्तानिया ,नील मातानहेलिया ,दीपक अग्रवाल ,अरुण तायल ,रश्मि अग्रवाल ,करुणा केडीया मौजूद रही।

No comments:
Post a Comment