सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम वर्ष 2019 के अधीन 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा सआदत इंटर कॉलेज नानपारा के मैदान मे कार्यवाहक कमांडेंट विजेंद्र कुमार के नेतृत्व मे फुटबॉल टूर्नामेंट के दो सेमी फ़ाइनल व फाइनल मैच खेला गया। जिसमे पहला सेमी फाइनल भग्गापुरवा व हकीमपुरवा के बीच 20-20 मिनट का खेला गया लेकिन निर्णय नही हुआ फ़िर पेनाल्टी शूट मे दो गोल से भग्गापुरवा की टीम विजय रही दूसरा सेमी फ़ाइनल न्यू स्टार क्लब नानपारा व रूपईडीहा के बीच होना था लेकिन रूपईडीहा की टीम समय से न पहुंचने के कारण नानपारा की टीम को वाक ओवर देकर विजय घोषित कर दिया गया।
फ़ाइनल मैच भग्गापुरवा और न्यू स्टार क्लब नानपारा के बीच 30-30 मिनट का खेला गया। न्यू स्टार क्लब नानपारा ने 5-1 से फ़ाइनल मैच अपने नाम किया नानपारा की तरफ़ से दो-दो गोल नजमू और हारून ने व एक गोल सरफराज़ ने मारा । लाइन मैन गणेश चक्रवती व रौशन खालखो और मेन रेफरी हरकिंदर व स्कोरर हेमराज रहे। हर मैच की तरह इस बार भी सेमी फाइनल हारने वाली हकीम पुरवा की टीम को फुटबॉल भेट दी गई। अंतिम विजेता व उपविजेता टीमों को 30 सितंबर को वाहिनी मुख्यालय मे पुरस्कार दिया जाएगा। फ़ाइनल मैच के अंत मे 42 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट विजेंद्र कुमार ने दोनो ही टीमों का हौसला बढ़ाया । आगे और भी मेहनत से खेलने की सलाह दी। आज के सारे मैच असिस्टेंट कमांडेंट के. डी. कांबले व निरीक्षक संचार ज. के. त्रिपाठी के नेतृत्व मे हुए इस मौके पर रईस, सहायक उप निरीक्षक इमरान अंसारी , सनी , सैलेंद्र त्रिपाठी ,नानपारा व आसपास के गांवों के भारी संख्या मे खेल प्रेमी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment