Sunday, September 8, 2019

तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 550 मरीजों का पंजीयन

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। अमीर हसन फ़ारूक़ी  मसूदिया मुबारका समिति (NGO)  द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चलने वाले स्वास्थ्य शिविर में 550 मरीज़ों ने पंजीकरण कराया। 
        स्थानीय अमीर हसन कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी शिवपुर रोड नानपारा में एक तीन दिवसीय स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज के मुख्य अतिथि जनाब नासिर सरकार व श्रीमती मुनीरा सरकार द्वारा किया गया। ये कैम्प 7 सितंबर से शुरू हुआ और 9 सितंबर तक चलेगा जिसमे चीन, सिंगापुर और मलेशिया के डॉक्टर योंग योन कुमान, डॉ लाऊ सिक्यो, डॉ लो क्विन हुआ, डॉ हेंग योक केंग, डॉ सिओंग स्वां डोंग आदि की टीम ने मरीज़ों का नि:शुल्क परीक्षण भी किया तथा प्राकृतिक पद्दति की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की। इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सिंगापुर के एन०जी०ओ० समन्वयक हॉक का विशेष योगदान रहा। कैम्प के पहले दिन 550 मरीज़ों का पंजीकरण किया गया जिसमें अधिकतर आंख, जोड़ो का दर्द तथा पेट संबंधी रोगियों की संख्या अधिक रही। 
      इस मौके पर कॉलेज के संरक्षक गुफरान फ़ारूक़ी, प्रबंधक फुरकान फ़ारूक़ी, उपाध्यक्ष अतीक अहमद, नैमिष मिश्रा सहित सम्भ्रांत व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment