Saturday, September 28, 2019

गुरु नानक देव जी का 550 वें जन्मदिन पर कीर्तन व लंगर

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। क्षेत्र के माधोटांडा पीलीभीत हाइवे से गुजर कर गुरु नानक देव जी के 550 बे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नानकमत्ता साहेब से 22 सितम्बर को नगर कीर्तन निकल कर शुक्रवार को मथना जप्ती संगत पहुची नानकमत्ता गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष प्रधान सेवा सिंह व पूरी कमेटी सहित बड़ी संख्या में ट्रक बस कार व मोटरसाइकिलो से संगत साथ मे चल रही थी, मथना जप्ती के दसमेश एजुकेशन एकेडमी में लंगर छका एव फल फ्रूटो के  प्रसाद का सभी ने आनंद लिया,कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू हुआ दो बजे समापन किया गया लंकर सार्वजनिक तौर पर पुरैनी दीपनगर चक्कपुर सपहा मथना पुल बलकरनपुर व मथना जप्ती गुरुद्वारा का सहयोग रहा,अंत मे नगर कीर्तन संगत पीलीभीत को रवाना हो गई।

No comments:

Post a Comment