Saturday, September 14, 2019

युवक के आत्महत्या मामले में दो महिला सहित 6 गिरफ्तार

सूत्र एजेंसी (NNI Coverage)
पाली/कोरबा (छत्तीसगढ़)। एक महिला से छेडख़ानी के आरोप में पंचायत द्वारा अपमानित किए जाने के बाद खुदकुशी करने वाले युवक के मौत के बाद 2 महिला सहित 6 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया जहाँ उनकी जमानत खारिज कर सभी को जेल दाखिल करा दिया गया।
ज्ञात हो कि एक महिला के साथ छेड़खानी किये जाने के आरोप में पंचायत की बैठक कर छिन्दपानी निवासी युवक बलराम कश्यप को अपमानित किया गया था।उसके साथ गाली गलौज की गई थी और लोगों ने मिलकर भरी पंचायत में युवक को चप्पल हाथ और मुक्के से जमकर पिटाई की थी तथा उसपर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।सार्वजनिक तौर पर अपमानित होने के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली थी।घटना के बाद आरोपियों ने अपनी बचाव के लिए पीडि़त परिवार पर दबाव डालकर अपनी बेगुनाही का इकरारनामा लिखवा लिया था।और पुलिस को बिना सुचना दिए मृतक की लाश का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार किया जा रहा था।मामले की जानकारी पाली पुलिस को होने के बाद तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस ने जलती चिता बुझाकर लाश जब्त कर लिया था।इस दौरान लाश लगभग 90 फीसदी जल गई थी जिसे फारेंसिक जांच हेतु लैब भेज दिया गया।मामले में जांच उपरान्त पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।जिसमे ग्राम भादापारा पाली निवासी भारत सिंह अगरिया,कुमारी बाई अगरिया,राधा बाई अगरिया,रमेश कुमार अगरिया,संतोष अगरिया,भादापारा के सरंपच दिलाराम नेताम,छिंदपानी के सचिव राजकुमार कश्यप,शोभाराम जगत,पंच रामेश्वर,शोभाराम पटेल,झड़ीराम पटेल और छेदीलाल पटेल को आरोपी बनाया गया।उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने उपरान्त सभी फरार हो गए थे।जहाँ पुलिस ने मुखबीर तंत्र के माध्यम से जानकारी हासिल कर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर कुमारीबाई अगरिया,राधाबाई अगरिया,रमेश कुमार अगरिया,भारत सिंह अगरिया,सुरेश अगरिया एवं ग्राम पंचायत चोढा में पदस्थ सचिव राजकुमार कश्यप को गिरफ्तार कर आज पाली जेएमएफसी न्यायलय में पेश किया गया।जहाँ से उन सभी की जमानत खारिज करते करते हुए जेल भेज दिया गया।अन्य आरोपी अभी भी फरार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

No comments:

Post a Comment