मुन्ना खान/यूसुफ अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
पलियाकलां-खीरी, उ0प्र0। आगामी मोहर्रम/गणेश चतुर्थी त्योहारों के अवसर परशांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी पूजा यादव क्षेत्राधिकारी पलिया प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में कोतवाल डीके सिंह द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।जिसमे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील के संग सहयोग बनाये रखने की बात सीओ और एसडीएम ने कही।
बैठक में सभी वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों व भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक , ब्यापार मंडल पदाधिकारी, नगरपालिका के प्रतिनिध उपस्थित रहे। आगामी त्योहारों को लेकर आने वाली समस्यों को लेकर चर्चा की गई और समस्याओं का समाधान निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। तथा आगामी त्योहारों की पूर्व में ही एक दूसरे को बधाई दी गई।

No comments:
Post a Comment