Sunday, September 1, 2019

लाइसेंस की आड़ में धड़ल्ले से फल फूल रहा अवैध मांस का कारोबार

यूसुफ अंसारी/मुन्ना खान (NNI Coverage जिला संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। क़स्बा खीरी में इन दिनो अवैध माँस का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है जगह जगह माँस की दुकानें फिर से संचालित है । जो कि पूरी तरह से अवैध रूप से चल रहीं हैं। क़स्बा खीरी के मोहल्ला सय्यदवाड़ा में  दो या तीन लोगों के पास कंपनी से माल लाकर बेचने का लाइसेंस है। पर अवैध मांस की दुकानें जगह जगह संचालित है सूत्रों से मालूम हुआ कि ये लाइसेंस धारक कंपनी से माल न लाते हुए इधर उधर जानवर काट कर  अवैध रूप से माँस ला कर कई जगह दुकाने संचालित कराई गई है बाकी की कुछ दुकानदार अपने आप ही इधर उधर से चोरी से माल लाकर बेचते है। 
मालूम हो कि पूर्व में एक व्यक्ति के पास  लाइसेंस था पर उसके बाद दो लोगो ने साँठ गाँठ कर लाइसेंस तो बनवा लिया पर न तो वो कोई मानक के अनुसार दुकाने है और न ही इन लोगों के पास स्टील के औजार है और ये लोग धड़ल्ले से लहरपुर से मांस लाकर बेचते हैं । जानकार बताते हैं कि जब से स्लाटर हाउस बन्द हुआ है कस्बे के बहुत से कारोबारी लोग बाहर जाकर मजदूरी करने लगे हैं लेकिन कुछ दबंगो द्वारा आज भी अवैध मांस का कारोबार आसमान छूता हुआ नजर आ रहा है सूत्र बताते हैं कि लखीमपुर में भी  3 दुकानें  लाइसेंसी चल रही है लेकिन ये लोग महीने में दो या तीन बार ही कम्पनी से माल लाते हैं पुलिस को चकमा देने में माहिर है मांस कारोबारी जिसके  चलते मोहल्ला सय्यद वाड़ा बूचड़खाने में तब्दील हो रहा है सूत्रों की मानें तो आए दिन इन लोगो में झगड़ा  होता रहता है जिसके चलते लोगों में चर्चा आम है कि पुलिस इन पर आखिर क्यों शिकंजा नहीं कस रही है। कस्बे खीरी में बिक रहे मांस की दुकानों पर  नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव ने जा कर लाइसेंस देखे व दुकान में बिक रहे मांस के बिल मांगे इस पर दुकानदार ने बताया की हमने 2 अगस्त 2019 को कम्पनी से मांस मगवाया था इस पर जब ई ओ ने दुकान में रखें मांस के बारे मैं पूछा तो दुकानदार ने बताया कि यह मांस लहरपुर से लाकर बेच रहे है। अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया की हमने कस्बे की लाइसेंसी मांस की दुकानों का निरीक्षण किया है लेकिन किसी के पास कम्पनी से लाए मांस के बिल नहीं मिले जिनको नोटिस देकर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

No comments:

Post a Comment