ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
उत्तरप्रदेश/प्रतापगढ़। जिले में पिछले 6 दिनों से लापता फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर शव को एक खेत में गाड़ दिया गया ।पुलिस ने आज शव को खेत की खुदाई कर बाहर निकलवाया ।इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।साथ ही एक महिला सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है । इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर जांच के दौरान पीड़ित पक्ष को धमकाने और जांच में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।
दरअसल सेटिंग फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का कार्य करने वाला 21 वर्षीय रोहित ठाकुर पिछले 6 दिनों से लापता था ।मध्यप्रदेश के सीहोर जिले का रहने वाला यह फाइनेंस कर्मी पैसों के कलेक्शन के लिए प्रतापगढ़ आया था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में भी दर्ज करवाई गई थी। जिस पर पुलिस को इसकी आखरी लोकेशन कच्ची बस्ती बगवास में मिली थी ।इस मामले में पुलिस ने मृतक की बाइक कच्ची बस्ती से बरामद की थी और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी अरुण सिंह से पूछताछ की तो सामने आया कि उसके परिवार पर काफी कर्जा था और रोहित ठाकुर की फाइनेंस कंपनी से उसने कर्ज ले रखा था ।जिसकी उगाही के लिए रोहित ठाकुर उसके यहां पर आता रहता था ।पुलिस उप अधीक्षक गोवर्धन लाल खटीक ने बताया कि इस मामले में फाइनेंस कर्मचारी के मैनेजर की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।जांच के बाद पुलिस को बकवास कच्ची बस्ती में रहने वाले अरुण सिंह के मकान के पीछे खेत में एक शव के होने की सूचना मिली थी। इस पर आज पुलिस ने खेत की खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया ।जिसकी पहचान रोहित ठाकुर के रूप में हुई है ।इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत और मृतक के परिवार वालों को धमकाने का, जांच में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान पुलिस हिरासत में मौके पर मौजूद अरुण सिंह के ऊपर भी परिजनों ने हमला किया। लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। फिलहाल शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में लाया गया है। यहां परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया और शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है।

No comments:
Post a Comment