सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। नगर के सेन्ट पीटर इण्टर कालेज के हाल में कालेज के प्रधानाचार्य फादर ओसवाल्ड मत्था की सरपरस्ती और अगुवाई में विज्ञान अध्यापक अभिजीत दास, विपिन श्रीवास्तव एवं तीरेश रस्तोगी के मार्गदर्शन में कालेज के बच्चों ने विज्ञान के सैकड़ों माडल आदि आडीटोरियम में लगाये। विज्ञान के माडल आदि बनाने में बच्चों की आन्तारिक शक्तियों के विकास के साथ जानकारी बढ़ाने का यह कालेज का प्रयास था।
बच्चों द्वारा बनाये गये माडल आटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, सेवेज ट्रीटमेन्ट, डल ऐक्सिन सोलर सिसटम, अर्थक्वेक, अलार्म स्मार्ट होम, एन्टीक्राफ्ट ब्रिज आदि देखने वालो के मार्गदर्शन का केन्द्र बना रहा। विज्ञान प्रर्दशनी एवं शिक्षक अभिभावक दिवस का उद्घाटन अभिभावक अजय कुमार मिश्रा और प्रधानाचार्य ओसवाल्ड मत्था ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिक्षक अभिभावक दिवस के अवसर पर सभी अभिभावकों ने अपने पाल्य के कक्षा अध्यापको से मिलकर अपने बच्चे की पढ़ाई की स्थिति जानी एवं बच्चे की शिक्षा सम्बंधी परेशानी के निवारण के लिए बताया। फादर ओसवाल्ड ने कहा कि अभिभावक जिम्मेदारी से अपने बच्चों को समय से स्कूल भेजे।


No comments:
Post a Comment