डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस चौकी राजाबाजार नानपारा में मोहर्रम व गणेश पूजा के उपलक्ष्य में पीस कमेटी की ओर से आवश्यक बैठक रखी गयी जिसमें कई विभगों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे और सुरक्षा एवं अच्छे रास्ते जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में एएसपी ग्रामीण बहराइच रविन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी नानपारा सन्तोष उपध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुण चन्द्र, थाना प्रभारी नानपारा संतोष सिंह, चौकी इंचार्ज राजाबाजार अर्जुन सिंह भदौरिया सहित नगरपालिका कर्मी एवं तमाम क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment