Wednesday, September 11, 2019

साहब! आखिर कब मिलेगी नानपारावासियों को जाम से निज़ात?

राशिद अली (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा/नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। जनपद के क़स्बा नानपारा के लोग प्रति दिन लगने वाले जाम से बुरी तरह परेशान हैं मगर स्थानीय पुलिस और नगर पालिका प्रशासन इस पर कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं कर पा रहा है ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व नगर में जबरदस्त तरीके से सफाई अभियान चलाया गया था सड़क मार्ग की दोनों पटरियां खाली करा ली गई थी यहाँ तक कि इस सफाई अभियान में कई पक्की दुकाने,चबूतरे भी तोड़ दिए गए थे मौजूद उपज़िला अधिकारी डॉ संतोष उपाध्याय ,अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी सफाई अभियान में खुद मौजूद रहते थे इतना जबरदस्त सफाई अभियान चलाया की शहर के साथ ही नानपारा देहाती में स्थित फल मंडी में पड़े सभी टीन शेडों पर भी जेसीबी मशीन चलवा दी थी जिससे कई फल व्यपारियों का रोजगार भी छीन गया है जैसे ही यह सफाई अभियान बंद हुवा पुनः पहले से भी ज्यादा अतिक्रमण मुख्य मार्ग पर हो गया है दुकानदार अपनी दुकानों के सामने पूरी पटरी पर अपनी दुकाने लगाने लगे हैं अतिक्रमण को बढ़ावा सबसे पूर्व नगर पालिका प्रशासन ने गांधी पार्क के पास चबूतरे निर्माण करा का दिया था वर्तमान समय में गोयल तिराहे से लेकर राजा फाटक तक प्रति दिन जाम लगा रहता है। 
जाम लगने में जितना दोष पटरी दुकानदारों का है उससे अधिक दोष नगर के मुख्य मार्ग पर निकलने वाले भारी वाहनों और ई रिक्शा का है क़स्बे में सैकड़ों की तादाद में ई रिक्शा चल रहे हैं जो जाम लगने का मुख्य कारण है जबकि स्थानीय पुलिस प्रसासन ने भारी वाहनों का नगर में प्रवेश न हो सके इस कारण कतर्निया तिराहा,बायपास चौराहा,आदि जगहों पर नो एंट्री के लिए पुलिस व होमगार्ड की तैनाती कर रखी है उसके उपरांत भी भारी वाहन नगर के मुख्य मार्ग पर प्रवेश करते हैं जिससे भीषण गर्मी में भीषण जाम लगा रहता है भारी वाहन जहाँ एक तरफ जाम का कारण बनते हैं वही बच्चों के साथ दुर्घटना होने का भय बना रहता है नो एंट्री वाले स्थान पर अक्सर देखा जा सकता है कि भारी वाहनों के चालक और होमगार्डों के साथ हाथ मिलाने से प्रवेश होता है तैनात होमगार्ड 10-20 रूपये वाहन चालकों से लेकर भारी वाहनों को नगर के मुख्य मार्ग में प्रवेश कराते हैं। सबसे बड़ी दिक्कत स्कूलों की छुट्टी के समय होती है इस जाम में स्कूलों के वाहन ,रिक्सा आदि फंसे रहते हैं इस कारण स्कूल के छोटे बच्चों को बहुत दिक्कत उठानी पड़ती है अक्शर देखा जाता है कि जाम में एम्बुलेंस भी फँसी रहती है जिससे एम्बुलेंस में मौजूद मरीज़ की जान का खतरा बना रहता है। 
नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ ही समाजसेवी,डॉ सकील अंसारी, एडवोकेट मुजीब हसन, एडवोकेट मनीष मिश्रा, समाजसेवी शौकत अली फ़ैज़ी, मोहम्मद यूसुफ़, केशव पाण्डेय, राजेश रस्तोगी, काशिम शेख, पूर्व चेयरमैन नासिबुन निशा, सपा नगर अध्यक्ष अतहर अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष शफीक कुरैशी,शादाब खान, राजकुमार शर्मा, आनन्द रस्तोगी, जीशान हाश्मी, समीर खान, डॉ मोहम्मद रफ़ी आदि ने स्थानीय तहसील व पुलिस प्रसासन के साथ ही नगर पालिका प्रसासन से मांग की है कि नगर के मुख्य मार्ग पर भारी वाहन,लोकल बसों के साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली का आवागमन पूर्ण रूप से बंद किया जाये जिससे आम आदमी को जाम से हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके।

No comments:

Post a Comment