Monday, September 2, 2019

सड़क पर नाली का कचरा और पानी, आवागमन बाधित

मो0 इरशाद (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
शिवपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विकास खंण्ड शिवपुर के ग्राम पंचायत बौण्डी के शिवपुर बाजार के ठाठेरन मौहल्ले मे नाली भर जाने के करण अब पानी सडक़ों पर तमाम कीडों को लेकर बह रहा है।जिससे आवगमन बाधित हो रहा है। और डेंगू और मलेरिया जैसी तमाम बीमारी फैल रही है।जिससे बच्चे बीमार पड रहे है।और बच्चों को स्कूल जाने मे भी बहुत सी परेशानियों का समाना करना पड रहा है। इस बात को लेकर जब लोग ग्राम प्रधान तुलसी वर्मा के पास गये और उनसें कहाँ तब उन्होंने इस बात को अनसुनी कर दी ।
इसके बाद जब सफाई कर्मचारी से लोगों ने बात कि तो उसनें भी साफ साफ नाली कि सफाई करने से मनाकर दिया। जब कि 6 महीनों से न कोई सफाई कर्मचारी साफ करने आया और जब ग्राम प्रधान या सफाईकर्मी से कहते है ।तब धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुये कहते जो कि जाओ जो करना हो कर लो मेरी जो मरजी होगी मै करुंगा।

No comments:

Post a Comment