अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षक एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष पर 5 सितंबर को विशेश्वरगंज स्थानीय महाविद्यालय भवानी प्रसाद मिश्र जटाशंकर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्राचार्य राज कुमार शुक्ल ने डॉ राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ राधाकृष्णन राष्ट्रपति होते हुए भी उनके मन में एक शिक्षक मन हमेशा रहता था, रायसीना हिल्स हमेशा के लिए खुला रहता था उनके अनुसार संपूर्ण विश्व को विद्यालय और मानव मस्तिष्क के सदुपयोग का संवाहक मानते थे, राष्ट्रपति पद को सुशोभित करते हुए भी शिक्षा एवं शिक्षा क्षेत्र से आजीवन जुड़े रहे, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता गण नीलम द्विवेदी शालिनी पाण्डेय गीता शुक्ला विमल देव द्विवेदी अतुल पाठक पंकज तिवारी तथा छात्राओ में सलोनी अनूपा शिल्पी रेशमा हेमा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment