युसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
निघासन खीरी, उ0प्र0। सिंगाही थाना अध्यक्ष अजय कुमार राय ने आज दिनांक 4-9-20019को नौरंगाबाद में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर ग्रमिणो को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह सिर्फ अफवाह है जो समाज के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही इस अफवाह की तरफ हमको बिल्कुल ध्यान नही देना है।
लोगों को जागरूक करने के लिए थाना अध्यक्ष अजय कुमार राय ने पम्पलेट छपवाए व लोगों में बटवाये ताकि बच्चा चोरी अफवाह को लेकर क्षेत्र के लोग जागरूक रहे मौके पर ग्राम प्रधान बबरपाल सिंह डा०पौरूश कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश पाल रामरतन पाल,सभासद व ग्रामीण उपस्थित रहे। थाना अध्यक्ष अजय कुमार राय के इस प्रयास को देख क्षेत्रवासियों ने काफी सराहा।

No comments:
Post a Comment